रांची के प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कुल 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी । बैठक में कैबिनेट के तमाम मंत्री शामिल हुए । मुख्य रूप से बैठक में परिवहन, कार्मिक और शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई । बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल दी।
मंत्रियों और विधायकों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी जो कि अधिकारियों को दी जाती है परिवहन विभाग से झारखंड राज्य में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग के लिए 22.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए जो कि जमशेदपुर में खोला जाएगा रांची के वीमेंस कॉलेज मे साइंस ब्लॉक में अनुसुचित छात्राओं के लिए 528 बेड वाले छात्रावास के निर्माण योजना के स्थल परिवर्तन होगा, वर्तमान में मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्पलेक्स के सामने स्थित परिसर में छात्रावास का निर्माण होगा NCC कैडेट का नाश्ता भत्ता बढ़ा दिया गया है , पहले 10 रूपये थे जिसे बढ़ा कर 25 रूपये कर दिया गया गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्गत वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के लिए झारखंड राज्य अंतर्गत राज्यस्तरीय, निगम स्तरीय कर्मियों को आउटसोर्सिंग पर बहाल किया जाएगा झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स रूल्स के गठन को मिली स्वीकृति ... झारखंड आने वाले पर्यटकों को होटल में लगेगा अतिरिक्त टैक्स । भारतीय पर्यटकों के लिए बिना जीएसटी के होटल में 2%, जीएसटी वाले होटल में 2.5% टैक्स भरना होगा । महिलाओं को शिशु देखभाल अवकाश के दौरान पहले 1 साल 100% भुक्तान होगा अगले 1 साल के लिए 80% भुक्तान राज्य के सरकारी विद्यालय में निःशुल्क बैग और कीट के दिए जाने पर संशोधन किया गया राज्य सरकार के सभी सेवा संवर्ग की शिकायत निवारण नियमावली को स्वीकृति दी गई ... राज्य के पदाधिकारी को सेवा से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं जिसके लिए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रांची के Ss मेमोरियल कॉलेज के नए भवन निर्माण के लिए 48 करोड़ रुपए की स्वीकृति








