Jharkhand Breaking: पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
झारखंड कांग्रेस पार्टी से मंत्री रहे योगेंद्र साव को पार्टी ने तीन वर्षों के लिए बाहर निकाल दिया है.

Jharkhand (Ranchi): राजनीतिक खबरों की दुनिया से एक बड़े बदलाव की जानकारी मिल रही है. कांग्रेस से ही राज्य में पूर्व मंत्री के पद पर रहे योगेंद्र साव को पार्टी द्वारा बाहर निकाल दिया गया है. उनके मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के बताए अनुसार योगेंद्र साव को 3 साल तक के लिए निष्कासित कर दिया गया है.
राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि यह फैसला अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है. बता दें कि 19 मार्च को NTPC द्वारा कार्रवाई करते हुए योगेंद्र साव द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया था. बड़कागांव में हुई इस कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री ने सीएम पर टिप्पणी की थी. यह निष्कासन के फैसले को इन्हीं का असर बताया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बोले- 'झारखंड में ओबीसी स्कॉलरशिप रुकने की कराएंगे जांच'

Shravani Mela 2026: बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा, बन रहा फोर-लेन और अलग कांवड़िया पथ







