जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, धर्मपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
धर्मपुर गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य अपराधी जमीरुद्दीन अंसारी को दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी को धर्मपुर गांव से गिरफ्तार किया है.

Jamtara / Jharkhand (Report By- Ujjwal Singh): जामताड़ा में धर्मपुर गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासलि की है. दरअसल, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य अपराधी जमीरुद्दीन अंसारी को दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी को धर्मपुर गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अन्य सामानें बरादम की है.

वहीं, इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक विकास आनंद लागोरी ने बताया कि बीते 22 फरवरी को धर्मपुर गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया था. इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी जमीरुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अन्य साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. इसके पास (मुख्य आरोपी) से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और कई सामान बरामद किया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल







