Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची के गुरु नानक स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहादत शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘जागृति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. इस दौरान राज्यपाल ने कीर्तन श्रवण कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान मौके पर रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहें.
बता दें, ‘जागृति यात्रा’ श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहादत शताब्दी वर्ष को समर्पित है. यह यात्रा पिछले महीने 17 सितंबर 2025 को गुरु के बाग, पटना साहिब से शुरू हुई थी और अब अलग-अलग राज्यों से होते हुए बीती रात यानी 30 सितंबर की रात रांची पहुंची है.








