IPL 2026: SRH vs LSG, क्लासेन और रेड्डी ने बचा ली हैदराबाद की डूबती नैया
हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेले जा रहे IPL 2026 के दसवें मैच में लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बरकरार रखा. शमी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 9 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके.

SRH vs LSG (10th Match): जिस हैदराबाद की टीम में त्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे सलामी बल्लेबाज हों, ईशान किशन जैसा कप्तान जो खुद तीसरे नंबर पर टीम के स्कॉर को बूस्ट देने आते हैं. उसका ऐसा हाल किसी ने नहीं सोचा होगा, कि यही टीम आईपीएल के इतिहास का दस ओवरों में सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड बना देंगी.
हैदराबाद ने अपना 50 बनाने में 10.5 ओवर गेंदें ली. 11 रन पर 3 विकेट का स्कॉर था, जब क्लासेन आए थे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर. जिन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ पारी को आगे ले जाने का जिम्मा उठाया. जहां नीतीश के एक बेहतरीन पारी खेल ऐसी मुश्किल परिस्थिति में सिर्फ 33 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेल अपना विकेट गंवाया.
क्लासेन ने अपना विकेट बचाए रखा, साथ ही टीम का स्कॉर भी आगे ले जाते रहे. उन्होंने 41 गेंदों पर 61 रनों की बहुमूल्य पारी खेली. इन दोनों की बदौलत ही हैदराबाद 150 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'वो बहुत भावुक पल थे..', CSK से दूर होने पर जडेजा ने जाहिर की अपनी भावनाएं

बाहुबली अनंत सिंह के गांव में होगा अंतर्राष्ट्रीय महादंगल का आयोजन, ईरान समेत 3 देश के पहलवान लेंगे हिस्सा






