IPL 2026 का फाइनल कल, खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगे बैंगलोर और गुजरात
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल यानी 31 मई को होगी फाइनल की जंग. गुजरात और बैंगलोर दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेंगी. जहां RR को करारी शिकस्त देकर गुजरात ने फाइनल में जगह बनाई है, वहीं इन्हें क्वालिफायर-1 में RCB से मिली हार का बदला लेने का भी एक और मौका मिला है.

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मैच रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
31 मई को होने वाले इस महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी. आरसीबी ने जहां क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया. क्वालीफायर-2 में राजस्थान से मिले 215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. शुभमन गिल ने इस मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोककर नया इतिहास भी रचा.
गुजरात को मिला डबल मौका
लीग स्टेज की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रही थीं. शीर्ष दो में रहने के कारण ही गुजरात की टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिले, जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया. गुजरात टाइटंस का आईपीएल में यह पांचवां सीजन है और टीम तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. खास बात यह है कि आरसीबी और गुजरात दोनों ही टीमें अब तक 1-1 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, जिससे इस बार की जंग और भी रोमांचक होने वाली है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल
फैंस के लिए सबसे बड़ा अपडेट मैच के वेन्यू को लेकर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह फाइनल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन टिकट पास को लेकर हुए विवाद के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने अचानक इसका वेन्यू बदलने का फैसला किया.
क्या बदलेगी मैच की टाइमिंग?
आईपीएल 2026 के इस सीजन की शुरुआत में ओपनिंग सेरेमनी नहीं आयोजित की गई थी, लेकिन बीसीसीआई समापन को भव्य बनाने के लिए एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी (समापन समारोह) आयोजित कर रहा है. इसके लिए कई फिल्मी और संगीत जगत के कलाकार फाइनल वेन्यू पर अपनी परफॉर्मेंस की रिहर्सल भी कर रहे हैं. हालांकि, इस सेरेमनी के कारण मैच के समय में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. समापन समारोह शाम 6:00 बजे से शुरू हो जाएगा. इसके बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शाम 6:55 पर टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और टॉस ठीक 7:00 बजे होगा. आरसीबी बनाम गुजरात फाइनल मैच अपने निर्धारित समय यानी शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GT vs RR Qualifier 2 : राजस्थान की टीम लड़खड़ाई, सूर्यवंशी अकेले पार लगा रहे नैया

रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आगाज : सांसद महुआ माजी ने कहा- चेस मानसिक विकास करने वाला खेल







