IPL 2026: आतिशी पारियों से सजी 25 अप्रैल की शाम, शतकवीर वैभव-राहुल ने खेली ऐतिहासिक पारियां
आज दोनों मैचों में दो यादगार और ऐतिहासिक शतक जड़े गए. जहां वैभव सूर्यवंशी ने 103 रनों की पारी खेली, वही केएल राहुल की शतकीय पारी ने आईपीएल इतिहास की तीसरी सर्वोच्च स्कोर वाली पारी होने का गौरव हासिल कर लिया.

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए 25 अप्रैल का दिन यादगार बना दिया आज हुए IPL के मैचों ने. पहला मैच दिल्ली और पंजाब के बीच था. जिसमें केएल राहुल ने बल्ले से अपना रौद्र रूप दिखाया. उनके साथ दूसरे मैच में राजस्थान और हैदराबाद की मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भी शतक जड़ सबका खूब मनोरंजन किया.
केएल राहुल की ऐतिहासिक पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने महज 2 विकेट गंवाकर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जिसमें केवल राहुल का ही योगदान 152 रनों का था. उन्होंने इतने रन बनाने में सिर्फ 67 गेंदें खेली. केएल राहुल का यह स्कोर आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे उच्चतम निजी स्कोर के तौर पर दर्ज हो चुका है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल का 175 और दूसरे नंबर पर ब्रैंडन मैकुलम का 158 रन बरकरार है. हालांकि केएल राहुल की आतिशी पारी के बदौलत भी उनकी टीम (DC) मैच अपने नाम करने में असमर्थ रही. वहीं पंजाब की जीत का श्रेय उनके कप्तान और सरपंच साब के नाम से प्रसिद्ध श्रेयस अय्यर को जाता है. जिन्होंने 36 गेंदों पर 71 रन बरसा डाले, हालांकि पंजाब ने चेज की शुरुआत भी बेजोड़ की थी. सलामी बल्लेबाजों में प्रियांस आर्या (43/17) और प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 26 गेंदों पर 76 रन बनाकर तेज और सार्थक शुरुआत दिलाई. जिसके परिणामस्वरूप पंजाब ने 265 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य पारी के एक ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया.
राजस्थान के शतकवीर वैभव
ये तो रही पहले मैच की गाथा, दूसरे मैच में भी सबसे कम उम्र के और बिहार-झारखंड के चहेते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा आज एक बार फिर देखने को मिला. वैभव ने सिर्फ 37 गेंद खेलकर 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली. उनके द्वारा लगातार बनाए जा रहे रिकोर्ड्स की चर्चाएं जोरों पर हैं. उनको खेलते देखना ही अपने आप में रोमांच से कम अनुभव नहीं देता. वह क्रीज पर होते हैं तो लगता है मानो कुछ न कुछ नया और रफ्तार से भरी पारी जरूर देखने को मिलेगी. उनके बेखौफ अंदाज को देखते हुए ही माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें टीम ब्लू में भी शामिल कर लिया जाएगा. जिस तरह वे अभी बड़े-बड़े गेंदबाजों की गेंद को बेझिझक बाउंड्री पार करते देखे जाते हैं, यही नजारा अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी देखने को मिलेगा.
खबर लिखे जाने तक राजस्थान ने हैदराबाद को 229 रनों का लक्ष्य दिया है. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 13 रनों पर 1 विकेट गंवा चुकी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पत्नी अंजलि संग सचिन तेंदुलकर ने सेलिब्रेट किया अपना 53वां जन्मदिन, फैंस दे रहे बधाई

IPL 2026, CSK vs MI: क्या मुंबई के खिलाफ मैदान पर नजर आएंगे धोनी, MI के विरुद्ध MSD का रिकोर्ड है शानदार







