भारतीय शूटिंग के सितारे जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने शानदार करियर में एशियन गेम्स और CWG में भारत के लिए कई पदक जीते और देश का गौरव बढ़ाया, उन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में देश की निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया |

भारतीय खेल जगत के लिए एक दुखद सी खबर सामने आई है। देश के मशहूर निशानेबाज और जाने-माने कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से भारतीय शूटिंग जगत में शोक वाली लहर छा गई है, कुछ लोग तो इसे मानो एक बड़ा झटका ही कह रहे हैं। जसपाल राणा ने खिलाड़ी के तौर पर देश का नाम रोशन किया और बाद में कोच बनकर कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय महिला निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उन्होंने पिस्टल शूटिंग में भारत के लिए 2 गोल्ड और 2 सिल्वर पदक जीते थे | जसपाल राणा की तबीयत ISSF वर्ल्ड कप से लौटने के दौरान अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और इस दौरान उनकी सर्जरी भी हुई थी , लेकिन सफल सर्जरी के बावजूद भी गुरुवार 11 जून की रात को उनका निधन हो गया, डॉक्टरों के सारे प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। , इसकी जानकारी (NRAI) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह ने दी।
निशानेबाजी में खास मुकाम, हासिल किया था
जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल चेहरों में गिने जाते थे। उन्होंने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े मंचों पर भारत के लिए कई पदक जीते और तिरंगे का मान, ऊंचा किया। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार और पद्म श्री जैसे सम्मान भी दिए गए।
खिलाड़ी के बाद भी सफलता का रास्ता था कोचिंग
खेल से संन्यास लेने के बाद जसपाल राणा ने कोच के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई युवा निशानेबाजों को ट्रेनिंग दी और उनके हुनर को तराशने में मदद की। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के सफ़र को बेहतर बनाने में भी उनकी अहम कड़ी भूमिका रही।
भारतीय खेल जगत को भारी क्षति
जसपाल राणा का चले जाना, भारतीय खेलों के लिए बड़ी क्षति है। वह सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी ही नहीं थे, बल्कि युवाओं को समझाने और प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक भी थे। उनकी मेहनत, अनुभव और योगदान को लंबे समय तक, याद रखा जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









