IND vs NZ T20 World Cup Final: क्या होगा जब मैच पर पड़ा बारिश का खलल !
वर्तमान टी20 विश्व कप की विजेता भारत 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है. आइए अहमदाबाद के कल के मौसम और दोनों टीमों के आपसी भिड़ंत के इतिहास पर एक नजर डालें.

IND vs NZ T20 World Cup Final: भारत ने इंग्लैड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया और अब 8 मार्च को न्यूजीलैंड से महामुकाबले की सभी क्रिकेट फैंस प्रतीक्षा कर रहे हैं. फाइनल का यह महामुकाबला गुजरात के अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत ने लगातार दूसरी दफा टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर इतिहास में नाम दर्ज कर लिया है. यह कारनामा इसके पूर्व श्रीलंका और पाकिस्तान कर चुके हैं. भारतीय टीम विश्व विजेता का टाइटल अपने पास ही रखने के मनसूबे के साथ मैदान पर उतरेगी. आपको याद होगा कि 2024 का टी20 विश्व कप भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपने नाम किया था.
इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारत के हाथों कभी हार का सामना नहीं किया है. बताते चलें कि अब तक दोनों टीमें तीन बार आमने सामने आ चुकी हैं. न्यूजीलैंड ने 2007 में 10 रन, 2016 में 47 रन और 2021 में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शब्दों में कहें तो इतिहास को देखकर मैच नहीं जीते जाते. जीत अच्छे खेल के नतीजे के तौर पर हासिल होती है.
मैच अच्छे से पूरा हो जाए इसके लिए बहुत जरूरी है कि बारिश का खलल न पड़े. अगर मैच के दौरान बारिश आ जाती है, तो उसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं. इसके लिए ICC ने एक दिन का रिजर्व रखा है. अगर 8 मार्च को बारिश आ जाए तो जितने ओवर का खेल हो चुका होगा, वहीं से अगले दिन खेल जारी रखा जाएगा. यदि अगले दिन भी बारिश फिर से होने लगती है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
फाइनल के दिन कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 9 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके अलावा कुछ समय के लिए हवा की रफ्तार 20 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. तो वहीं बारिश की संभावना 0% है यानी फैंस मुकाबले का पूरा मजा ले पाएंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL 2026, KKR vs SRH: मिस्ट्री स्पिनर्स के जाल में उलझा हैदराबाद, नरेन ने 200 विकेट लेकर रचा इतिहास

JSCA स्टेडियम में जून से सजेगी JHARKHAND T20 की महफिल







