Jharkhand (Giridih): सोमवार को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर गिरिडीह निगम के साथ बड़की सरिया और धनवार नगर पंचायत के मतदान कर्मियों को रविवार को रवाना किया गया. मतदान कर्मियों की रवानगी के दौरान मौके पर डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ डीडीसी स्मिता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत और अनिमेष रंजन मौजूद थे. 
सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मतदान कर्मियों को उनके बूथ के लिए रवाना किया गया. झंडा मैदान से बड़की सरिया के साथ गिरिडीह नगर निगम के मतदान कर्मियों को भेजा जा रहा था. इधर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि नगर निगम के साथ जिले के दोनों नगर पंचायत बड़की सरिया और धनवार के 166 मतदान केंद्र के लिए एक हजार मतदान कर्मियों को भेजा गया है.
बताया गया कि मतदान के दौरान 23 फरवरी को 800 से अधिक पुलिस कर्मी की तैनाती होनी है. वहीं प्रत्येक केंद्र में पांच कर्मी तैनात रहेंगे. डीसी ने कहा तीनों निकाय के मतदाताओं से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की गई, और कहा कि ये हर व्यक्ति के लिए सुनहरा अवसर है कि वो अपने इलाके के विकाश के लिए मतदान करें.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू








