Social Media पर करियर बनाने के हैं उत्सुक, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
सोशल मीडिया को कई लोग दूसरों को सफल होते देखकर एक करियर विकल्प की तरह देखने लगते हैं. जिसमें कई प्रकार के जोखिम हो सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक है.

Social Media Career Tips : सोशल मीडिया पर छाए कंटेंट क्रिएटर्स को देखकर युवाओं के मन में भी ऐसा कुछ करने की ललक जाग उठती है. आज के समय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना भी एक अच्छा करियर विकल्प के तौर पर उभरा है. अगर आपमें प्रतिभा है, आप क्रिएटिव दिमाग के हैं तो बेशक इसमें आप करियर बना सकते हैं. कई युवा कंटेट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग और इन्फ्लुएंसिंग को करियर के रूप में चुन रहे हैं. लेकिन कुछ बातों का आपको खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.
सफलता नहीं मिलती रातों-रात
क्रिएटर्स के कुछ वीडियो वायरल होने के बाद उनके अकाउंट की reach बढ़ जाती है. उन्हें लोग जानने लग जाते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें यह सफलता सिर्फ उस एक वीडियो के वायरल होने से रातों-रात ही मिल गई. जबकि ऐसा नहीं होता. अगर किसी के एक वीडियो वायरल होते भी हैं तो भी उन्हें लगातार नए-नए और आकर्षक वीडियो अपलोड करने की जरूरत पड़ती ही है. मान लीजिए कि कोई कंटेंट क्रिएटर नहीं है और उसका एक कोई रैंडम लिया गया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इससे उसे ख्याति तो मिल जाती है लेकिन अगर उसके पास किसी प्रकार का टैलेंट नहीं है तो यह ख्याति ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती. आपके मन में ऐसे वायरल वीडियो के कैरेक्टर्स का नाम घूमने भी लगा होगा, जो रातों-रात फेमस तो हो गए लेकिन उन्हें लोगों ने उतनी जल्दी ही भुला भी दिया. इसलिए कंटीन्यूटी बनाए रखना और नए-नए आइडिया के साथ वीडियो बनाते रहना भी बेहद जरूरी है.
एक विशेष क्षेत्र का चुनाव आवश्यक
यह जरूरी है कि आप कोई एक niche (विशेष क्षेत्र) का चुनाव करने के बाद ही वीडियो बनाना शुरू करें. आपकी जिस फील्ड में कमांड है जैसे- शिक्षा, टेक्नोलॉजी, फिटनेस, समाचार, कविता, कॉमेडी इत्यादि में से किसी भी एक क्षेत्र विशेष पर ही कंटेंट बनाने से पहचान बन सकती है.
इनकम तुरंत नहीं आती
अब आपने कंटेंट बनाना और अपलोड करवना स्टार्ट कर दिया है, आपने निरंतरता भी बनाकर रखी है फिर भी आपकी चिंता हो सकती है कि कमाई क्यों नहीं हो रही. इसके लिए ध्यान रखें कि जब आप निरंतर पोस्ट करने लगते हैं तो धीरे-धीरे आपकी एक ऑडियंस बेस तैयार होती है. आप पर लोगों की विश्वसनीयता बनती है इसके बाद आपकी कमाई शुरू होती है.
मानसिक रूप से मजबूती की आवश्यकता
यह बिल्कुल भी आवश्यक नहीं है कि आपका कंटेंट हर किसी को पसंद आए. आपकी आलोचना करने वाले भी बहुत सारे लोग मिल जाएंगे जो आपको ट्रोल करेंगे, मजाक उड़ाएंगे. लेकिन उनसे भिड़ने या उनके कमेंट्स, मैसेजेज पर प्रतिक्रिया देने की बजाए उनको इग्नोर करने की कला विकसित करनी होगी. उदाहरण के तौर पर ध्रुव राठी - जो देश-विदेश के ज्वलंत मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं. साथ वे निरंतर बने रहते हैं अपने शिक्षा, ज्ञानवर्धक और सस्पेंस से जुड़ी वीडियो कंटेट के साथ. लेकिन उन्हें राजनीति में भी सक्रिय रहने के कारण अधिक जाना जाता है. इस क्षेत्र में उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है. उन्होंने खुद कई साक्षात्कारों में बताया है कि इसे लेकर वे निश्चिंत रहते हैं, क्योंकि सोशल मीडिया से अपने काम के अतिरिक्त अनावश्यक विवाद से दूरी बनाकर रखते हैं.
फेक फॉलोवर्स नहीं दिलाएंगे सफलता
बहुत सारे लोग कंटेंट बनाना शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही बेचैन हो उठते हैं, क्योंकि उन्हें मनचाही रीच नहीं मिलती. इसके लिए कई लोग थोड़े पैसे देकर फेक फॉलोवर्स खरीदने के विकल्प की ओर भी कूद पड़ते हैं. जिनसे आपके अकाउंट में फॉलोवर्स की संख्या तो बढ़ जाती है लेकिन आपके पोस्ट पर व्यूज लिमिटेड ही रहते हैं. इसलिए इन सब पर बेचैन होकर ध्यान देने की बजाए आपको अपने कंटेंट क्रिएशन पर ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको पता होगा दुनिया में मिस्टर बीस्ट के नाम सबसे अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं. वे बताते हैं कि उन्हें वीडियो बनाते हुए 5 साल हो चुके थे तब जाकर 2017 में उन्हें पहला ब्रेकथू मिला था.
बैकअप प्लान के साथ करें कंटेंट क्रिएशन
कंटेंट क्रिएशन में निरंतरता बनाए रखने के अलावा एक बैकअप प्लान होना बेहद जरूरी है. अपने शुरुआती दौर में इसे एक अन्य विकल्प के तौर पर ही देखें. कई बड़े इन्फ्लुएंसर ने कहा है कि जब एक बार आपके कंटेंट को रेगुलर व्यू मिलने लग गए और आपका मोनेटाइजेशन ऑन हो चुका है तब आप पूरे फोकस होकर सिर्फ इसी को करियर मान सकते हैं. अन्यथा एक प्लान बी रखना समझदारी भरा कदम होता है.
सोशल मीडिया युवाओं के लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन है जिसमें अवसर असीम हैं. लेकिन इसमें सफल होने के लिए निरंतरता, धैर्य, कौशल और सही रणनीति की आवश्यकता होती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

क्या आपको भी है ओवरथिंकिंग की परेशानी? इन 5 आसान तरीकों से हो सकता है निबटारा

सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, चांदी के दाम गिरे; सर्राफा बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव







