हैदराबाद के ऑपनर्स आया राम, गया राम.. शमी के जादू के सामने ढेर
शमी ने हैदराबाद के खिलाफ आज के मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का नजराना पेश किया है. उनका यह प्रदर्शन आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए काफी बताया जा रहा है.

SRH vs LSG (10th Match): कई मौकों पर मोदम्मद शमी को अनफिट बताकर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया. वहीं शमी ने कभी कुछ कहकर प्रतिक्रिया देने की बजाए हमेशा अपने मैदान में प्रदर्शनों के जरिए ही मुंहतोड़ जवाब दिया है. चाहे वह घरेलू क्रिकेट हो, या आज के इस मैच में किया गया उनका लाजवाब प्रदर्शन हो.
लखनऊ के सामने पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम शुरुआती ओवरों में ही लड़खड़ा गई. कारण थी मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी. शमी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जहां त्रैविस हेड 7 रन पर तो वहीं अभिषेक शर्मा को शमी ने शून्य पर चलता किया.
अपना पूरा 4 ओवर शमी ने टीम के दस ओवरों के भीतर ही कर डाले, जो कप्तान पंत की बहुत अच्छी सोच साबित हुई. शमी ने दो महत्वपूर्ण विकेट तो झटके ही, साथ ही अपने पूरे स्पेल में उन्होंने केवल नौ रन ही खर्च किए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL 2026: SRH के 'डेब्यूटेंट्स' का कोहराम, साकिब और प्रफुल्ल की ऐतिहासिक गेंदबाजी में RR ढेर

IPL 2026, GT vs LSG: बाल-बाल बचने के बाद गुजरात और लखनऊ आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी !







