गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी आग, परिवार के 5 लोग गंभीर रुप से झुलसे
अरवल जिले के प्रतापुर गांव में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से परिवार के 5 लोग गंभीर रुप से झुलस गए है. हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Arwal (Bihar): अरवल जिले में मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. घटना कुर्था-शकूराबाद मुख्य मार्ग पर स्थित किरासन तेल टंकी के पास की है जहां प्रतापुर गांव में एक परिवार द्वारा सुबह का खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज हुआ और इस बीच अचानक घर में आग लग गई. जिसकी चपेट में परिवार के 5 लोग आकर झुलस गए हैं.
जानकारी के अनुसार, कोटिया मानिकपुर का रहने वाला अरूण कुमार यादव अपने पूरे परिवार के साथ प्रतापपुर गांव में विद्यानंद यादव के मकान में किराए पर रहता है बताया जा रहा है कि अहले सुबह अरूण की पत्नी बीना देवी सुबह के समय गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं. इसी दौरान गैस लीकेज के कारण अचानक तेज आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर में अफरा तफरी मच गई.
हादसे में रूपा कुमारी (12 वर्ष), श्रेया कुमारी (3 वर्ष), शिवानी कुमारी (2 वर्ष), बीना देवी (33 वर्ष) और पंकज कुमार (36 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है.
रिपोर्ट- निशान्त मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा

भागलपुर में इंसानियत हुई शर्मसार ! नाबालिग लड़का ने 9 साल की बच्ची से किया रेप






