झारखंड में Heat wave का अलर्ट जारी, 45°C पार कर जाएगा पारा, लेकिन कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश
राज्य के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक अत्यधिक गर्मी और लू (Heatwave Alert) का अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में इस वक्त तपती गर्मी का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, सूरज निकलने के पहले ठंडी-ठंडी हवाएं चलती है जिससे लोगों को मौसम काफी अच्छा लगने लगता है जिससे सुबह-सुबह नींद भी अच्छी आती है. लेकिन जैसे ही धूप खिलता है मानो ऐसा प्रतीत होता है जैसे धरती से आग धधकने लगी हो. और आसमान से आग बरस रही हो. आपको बता दें, राज्य के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक अत्यधिक गर्मी और लू (Heatwave Alert) का अलर्ट जारी किया है. 
राजधानी रांची का पारा फिलहाल 38.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में अभी 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू जैसे स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. बात बीते रविवार (19 अप्रैल 2026) की करें तो दिनभर की तपती धूप की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया. लोग धूप से खुद का बचाव करते हुए नजर आए. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आमदिनों के मुकाबले कम भीड़ दिखाई दी. लोग धूप की तपिश से बचने के लिए अपने घरों में ही कैद नजर आए. 
येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में हीट वेव का खतरा
राज्यभर में लगातार बढ़ती गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया है कि गढ़वा और पलामू के साथ राज्य के लगभग 10 जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की संभावना है. जिससे इन जिलों में लू और भीषण गर्मी जैसे स्थिति बनी रहेगी. इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की संभावना व्यक्त की है. इन जिलों में आने वाले 5 दिनों में पारा में में 3 से 5 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है. 
आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार
हालांकि उत्तर पूर्वी हिस्सों (जिलों) में 20- 21 अप्रैल को आसमान में बादल छा जाएंगे और 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार में तेज हवाएं चलेंगी और इस बीच वज्रपात होने की संभावना है. जबकि 24 और 25 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे और इस बीच कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश और मेघ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत मिलने की उम्मीद है.
मौसम और स्वास्थ्य विभाग की आम जनता से सलाह
इस बीच मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कि ऐसे समय में लोग दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें, गर्मी से बचाव को लेकर सावधानी बरतें, धूप में निकलने वक्त सिर और पूरे शरीर को ढककर ही बाहर निकलें, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







