कीवी टीम का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड पर मंडराया हार का खतरा
हेनरी के पांच विकेट, निकोल्स की सेंचुरी से कीवी टीम मजबूत स्थिति में.

इंग्लैंड के खिलाफ मैट हेनरी की शानदार गेंदबाज़ी और हेनरी निकोल्स के शतक के बदौलत न्यूज़ीलैंड ने द ओवल टेस्ट में मजबूत बढ़त बना ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम 7 विकेट शेष रहते हुए 352 रनों से आगे है। हेनरी ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड के स्कोर को 291 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई | इससे न्यूजीलैंड को 100 रन की बड़ी बढ़त मिली |
तीसरे दिन सुबह हेनरी ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी समेट दी। इसके बाद न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टॉम लैथम व डेवोन कॉनवे सस्ते में आउट हो गए। लेकिन रचिन रविंद्र और निकोल्स ने संभलकर बल्लेबाज़ी की और टीम को संकट से बाहर निकाला।
रविंद्र और निकोल्स के बीच 161 रनों की अहम साझेदारी हुई। रविंद्र 76 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोल्स 119 रन बनाकर नाबाद रहे और अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। अंत में डैरिल मिचेल ने भी तेज़ रन बनाए, जिससे न्यूज़ीलैंड की स्थिति और मजबूत हो गई और इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया। अब टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड पर न्यूजीलैंड को जल्दी ऑलआउट करने का दबाव रहेगा जिससे उन्हें कम लक्ष्य का पीछा करना पड़े |
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









