उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय
रांची सदर अस्पताल के शासी समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय। रांची उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक। सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 6 ऑपरेशन थिएटर (OT) शुरू कर दिए गए हैं। सदर अस्पताल में महिलाओं को स्तन संबंधी बीमारियों की समय पर और सस्ती जांच की सुविधा शुरू।

JHARKHAND (RANCHI): रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की शुचिता और पीसी एंड पीएनडीटी (PC & PNDT) एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के सभागार में जिला सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नए केंद्रों और नियुक्तियों पर मुहर बैठक के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन, नवीकरण और मशीनों के प्रबंधन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद निम्नलिखित निर्णय लिए: नए निबंधन: कुल 06 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन को स्वीकृति दी गई। नवीकरण: 04 केंद्रों के लाइसेंस नवीकरण (Renewal) को मंजूरी मिली। चिकित्सकों की नियुक्ति: नए डॉक्टरों की नियुक्ति से संबंधित 07 आवेदनों को सहमति प्रदान की गई। मशीन और दस्तावेज: 19 आवेदनों में फार्म-बी प्रविष्टि (Entry) और 06 आवेदनों में नई मशीन खरीद को हरी झंडी दी गई।
इसके अतिरिक्त, यूएसजी मशीन स्थानांतरण के एक आवेदन को स्वीकृत किया गया, जबकि मशीन डिसमेंटलिंग/रीफर्बिसिंग के लिए एक लाइसेंस जमा किया गया। नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी केंद्र नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उस पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर लगाम कसी जा सके। एजेंडा में एमआरआई और सीटी स्कैन भी शामिल बैठक में केवल अल्ट्रासाउंड ही नहीं, बल्कि एमआरआई (MRI) और सीटी स्कैन (CT Scan) मशीनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित विषयों को भी एजेंडा में शामिल किया गया। साथ ही PET स्कैन के लिए स्थान चिन्हित कर जल्द शुरू करने पर हुई चर्चा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुहर्रम आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं: उपायुक्त

Sarla Birla University में याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि







