Jharkhand (Giridih): आगामी त्योहारों ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर गिरिडीह पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने अपराध समीक्षा बैठक की. इस दौरान बैठक में एसडीपीओ जीतवाहन, डीएसपी नीरज सिंह, कौसर अली, सुमित प्रसाद, धनंजय राम, साइबर डीएसपी आबिद खान, राजेंद्र प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कई थानों के थाना प्रभारी शामिल हुए.

बैठक में एसपी ने स्पष्ट रूप से आने वाले त्योहारों को लेकर कई निर्देश दिए. असामाजिक तत्वों से निपटने का निर्देश दिया गया. जबकि रामनवमी और सरहुल को लेकर खास निगरानी का सुझाव दिया गया. कहा गया कि सरकार के हर निर्देशों का पालन सख्ती से लागू कराना जरूरी होगा.
बैठक में लंबित केस के निष्पादन में तेजी लाने का सुझाव भी दिया गया. इधर बैठक में नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू






