Giridih: मजदूर दिवस पर गिरिडीह टफकॉन स्टील ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक मजदूरों की हुई संपूर्ण जांच
मजदूर दिवस को गिरिडीह टफकॉन स्टील प्रबंधन ने किया मजदूरों के नाम, फैक्ट्री में लगाया गया स्वास्थ जांच शिविर, 500 से अधिक मरीजों का हुआ जांच

Giridih, Jharkhand: उत्तर पूर्वी भारत में नामचीन गिरिडीह के टीएमटी स्टील फैक्ट्री लंगटा बाबा स्टील के टफकॉन टीएमटी फैक्ट्री में एक दिवसीय स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन हुआ. मजदूर दिवस को लेकर हुए स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिषेक गुप्ता और प्लांट हेड दुलार बेरा ने रिबन काटकर किया.
इस दौरान कंपनी के मार्केटिंग हेड हिमांशु प्रियदर्शी, कंपनी के विक्की गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ जांच शिविर में मजदूरों की जांच की गई. 500 से अधिक मजदूरों ने इस दौरान हृदय रोग से जुड़ी बीमारी के साथ मौसमी बीमारी का जांच किया गया.
कई डॉक्टरों की टीम ने शिविर में अपना योगदान दिया और मरीजों की जांच करती नजर आई. जानकारी दी गई कि सामान्य बीमारी से ग्रसित मजदूरों को टफकॉन स्टील प्रबंधन द्वारा दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जी रही है.
इधर प्लांट हेड दुलार बेरा ने बताया कि आज मजदूर दिवस का दिन है और इसलिए टफकॉन स्टील प्रबंधन ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. जिससे मजदूरों के स्वास्थ की संपूर्ण जांच हो सके.
Report By - Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनगणना-2027 के तहत CM ने पूरी की स्व-गणना की प्रक्रिया, कहा- जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाना नहीं...आमजनमानस के भविष्य को सही दिशा देने का आधार

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक व दिव्यांग मामलों का छह माह में निपटारा अनिवार्य







