तेज गेंदबाज हर्षित राणा की हुई टीम इंडिया में वापसी
लंबे समय की चोट और रिहैब के बाद हर्षित राणा ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बना ली है.

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी हो गई है। बीसीसीआई ने शुक्रवार 19 जून को पुष्टि की कि राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। वह लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर थे और अब पूरी तरह फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध हैं। फिलहाल वह टीम के साथ चेन्नई में जुड़ चुके हैं।
राणा इस साल एक वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने की चोट के शिकार हो गए थे, जिसके चलते उन्हें कई बड़े टूर्नामेंट मिस करने पड़े। इस चोट के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा वह आईपीएल 2026 में भी अपनी फ्रेंचाइज़ी केकेआर के लिए नहीं खेल पाए।
लंबे रिहैब और फिटनेस टेस्ट के बाद राणा को फिर से टीम इंडिया में जगह मिली। राणा का पिछला प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज में निचले क्रम में तेज बल्लेबाज़ी करते हुए 52 रन बनाए थे और गेंदबाज़ी में भी विकेट चटकाए थे। अब तक 14 वनडे मैचों में उनके नाम 26 विकेट दर्ज हैं।
भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। अब देखना होगा कि राणा को अंतिम एकादश में मौका मिलता है या नहीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









