एग्जिट पोल है महज आईवॉस, असम और बंगाल में रहेगा कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन
रांची :पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु, केरल,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल सामने आने के बाद एक बार फिर बहस छेड़ दी है। हालांकि झारखंड कांग्रेस की स्टार प्रचारक और बंगाल की सह प्रभारी ने असम और बंगाल चुनाव को लेकर दावा किया है कि एग्जिट पोल महज नॉरेटिव सेट करने का काम करती है।

रांची: पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आने है।इससे पहले आए एग्जिट पोल को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। झारखंड कांग्रेस की तरफ से असम की स्टार प्रचारक राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि एक्जिट पोल फॉलो करना ही छोड़ दिया यह। सिर्फ नॉरेटिव सेट करने के लिए काम करती है।इसका कोई मायने मतलब नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से असम में उत्साह देखा है। वह बीजेपी के साथ एक अच्छे फाइट के संकेत है। हार जीत अपनी जगह है। लेकिन एसआईआर को लेकर लोगों के मन में विरोध है। आनन फानन में एसआईआर किया गया है।जिससे लोगों को आपत्ति हुई है।एसआईआर का खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा।
इसके साथ ही कांग्रेस के वेस्ट बंगाल की सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव का दावा है कि एग्जिट पोल देखना ही छोड़ दिया है। लेकिन इतना बता सकते हैं कि वेस्ट बंगाल में कांग्रेस का जीरो सीट थी,लेकिन आश्वस्त कर सकते हैं कि इस चुनाव से कांग्रेस की पॉजिटिव ग्रोथ शुरू हुई है। पहले से बेहतर स्थिति में कांग्रेस रहेगी। वोट परसेंटेज बढ़ता हुआ दिखेगा। सभी जगह की अपेक्षा बंगाल में डर का माहौल है। लोगों को वोट देने के लिए मना कर दिया जाता है।बूथों तक जाने नहीं दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि वहां गुंडागर्दी और सिंडिकेट राज चल रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा अपने मेकैनिज्म को यूज कर रहे है। वहीं टीएमसी भी लगातार सभी एजेंसी को लगा रखी है। इसमें सत्ता का फायदा उठाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस के लिए चुनौती थी। फिर भी कांग्रेस बेहतर पोजीशन में रहेगी।
असम और बंगाल के नतीजे को लेकर सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे है। कांग्रेस के दावे कितने सही साबित होते हैं। यह आने वाले नतीजे तय करेंगे। लेकिन पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव में सियासी बदलाव की आहट दिख रही है। उम्मीद है कि नतीजे दिलचस्प होंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाइक सवार तीन युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

मैट्रिक टॉपर प्रेम के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू दी एक लाख की सहयोग राशि







