विजय को सरकार बनाने से रोकने की हो रही कोशिश! DMK और AIADMK आएंगे एक साथ?
थलापति विजय के टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने में कई अड़चने आने वाली हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि टीवीके की विरोधी पार्टियां DMK और AIADMK एक साथ आ सकती हैं.

Tamilnadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बावजूद विजय की पार्टी टीवीके खुद के दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. हालांकि टीवीके ने कांग्रेस से गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर बातचीत की है. जिसके बाद DMK और AIADMK के साथ आने की हलचल तेज होती नजर आ रही है. फिलहाल दोनों पार्टियों ने इसपर कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है. लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा की जा रही है कि दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी पार्टियां विजय की TVK को सरकार बनाने से रोकना चाहती हैं.
तमिलनाडु की किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं हैं
TVK प्रमुख विजय की राज्यपाल से हुई मुलाकात के बाद बताया जा रहा है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर टीवीके के सरकार बनाने को लेकर दावे से संतुष्ट नहीं हैं. कांग्रेस ने चुनाव पूर्व सहयोगी द्रमुक से भी संबंध तोड़ लिए हैं. टीवीके ने 108 सीटें, DMK ने 59, AIADMK ने 47, कांग्रेस ने 5, पीएमके ने चार, आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके ने दो-दो सीटें जीती हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली है.
AIADMK में हो सकती है टूट
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. इसी बीच AIADMK ने टूट-फूट की आशंका के चलते अपने 15 से ज्यादा विधायकों को पुदुचेरी के एक रिजॉर्ट में भेज दिया है. राज्य में बहुमत के आंकड़े को लेकर जोड़-तोड़ और राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है.
विजय को मिला कांग्रेस का समर्थन
टीवीके प्रमुख विजय ने 6 मई को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. कांग्रेस ने एक बड़े राजनीतिक बदलाव और नए गठजोड़ के तहत अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की और चुनाव पूर्व सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) से संबंध तोड़ लिये.
पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ रहे टीवीके प्रमुख को एक सीट से इस्तीफा देना होगा. इससे बहुमत का आंकड़ा घटकर 117 हो जाएगा और टीवीके की सीटों की संख्या 107 रह जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: पानी-बिजली के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से मिली जमानत







