ECB ने दी हरी झंडी, स्टोक्स-एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी
नाइटक्लब विवाद के बाद ECB की जांच में दोनों खिलाड़ियों को राहत मिली. बेन स्टोक्स फिर से कप्तानी संभालेंगे, जबकि जेमी स्मिथ की भी टीम में वापसी तय मानी जा रही है.

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों को पहले लंदन के एक नाइट क्लब में हुई घटना के बाद दूसरे टेस्ट के लिए चयन से बाहर रखा गया था। स्टोक्स एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालेंगे।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अनुशासनात्मक जांच पूरी होने के बाद कहा कि खिलाड़ियों पर हिंसक व्यवहार का कोई आरोप साबित नहीं हुआ। बोर्ड के अनुसार, स्टोक्स किसी भी झगड़े में शामिल नहीं थे, जबकि एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हमले का शिकार हुए थे और उन्होंने जवाबी कार्रवाई नहीं की। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को टीम के आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया और उन्हें लिखित चेतावनी दी गई। इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि पिछले कुछ दिन टीम के लिए कठिन रहे, लेकिन अब सभी का ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर है।
दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड ने टीम में कुछ बदलाव भी किए हैं। जेम्स रियू, सॉनी बेकर और हेनरी क्रोकोम्बे को बाहर कर दिया गया है, जबकि विकेटकीपर जेमी स्मिथ की टीम में वापसी तय मानी जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









