DMK का राहुल गांधी पर हमला, INDIA गठबंधन में बढ़ा तनाव
कांग्रेस पर सहयोगियों को कमजोर करने का आरोप, मुरासोली में तीखी टिप्पणी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद DMK और कांग्रेस के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है। DMK ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर विपक्षी एकता को कमजोर करने तथा सहयोगी दलों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी के IT विंग और आधिकारिक अखबार ‘मुरासोली’ ने राहुल गांधी की काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक रूप से विपक्षी एकता की बात करती है, लेकिन कई राज्यों में सहयोगी दलों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब INDIA गठबंधन के भीतर एकजुटता बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं।
DMK का आरोप है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने गठबंधन छोड़कर अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी TVK के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन किया। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस को DMK का पूरा सहयोग मिला, लेकिन बाद में उसने अलग रास्ता चुन लिया। मुरासोली के संपादकीय में कहा गया कि राहुल गांधी विपक्षी एकता पर भाषण दे रहे हैं, जबकि कई राज्यों में उनके फैसलों के कारण सहयोगी दलों के साथ रिश्तों में अनबन आई है।
संपादकीय में यह भी दावा किया गया कि हाल में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में कई दलों ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। DMK ने राहुल गांधी की “राजनीतिक नासमझी” को विपक्षी दलों में बढ़ती नाराजगी का कारण बताया है। पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस द्वारा बुलाई गई INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार भी किया था। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राज्यसभा चुनाव को लेकर रांची में NDA की किलेबंदी: रेडिसन ब्लू होटल में जुटे भाजपा और आजसू के विधायक

कानपुर में विकास का नया अध्याय, 18 जून को कई योजनाओं की नींव रखेंगे CM योगी







