Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है आज के दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धीदात्री की पूजा अर्चना करते है. दुर्गोत्सव के इस त्यौहार में गिरिडीह जिले में उत्साह का माहौल है माता दुर्गा के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. पूजन, हवन के साथ भक्तों ने आज नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी लिया.
जिले के पंचबा के सार्वजनिक दुर्गा स्थान में भजन संध्या का आयोजन किया गया है जहां बड़ी संख्या में भक्त जुड़े, मौके पर झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या कार्यक्रम की शुरूआत की. इस दौरान मौके पर प्रसिद्ध गायिका निशा दुबे ने एक से बढकर एक माता के महिमा के गुणगान भजनों से रसवर्षा की.
देर रात चले इस भजन संध्या के दौरान बाहर से झांकियों की टीम ने कई सुंदर झांकियां प्रस्तुत की. उज्जैन के महाकालेश्वर के साथ शेर पर मां की सवारी समेत कई झांकियों का मंचन किया गया. इस दौरान भक्तों की भीड़ ने झांकियों के जरिये भगवान शिव और मां के महिमा का वर्णन देखा.








