IND vs SA वनडे मैच के टिकट बिक्री और वितरण में बड़ी गड़बड़ी ! पूर्व CM और HC के वरिष्ठ अधिवक्ता ने की न्यायिक जांच की मांग
रांची में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से ठीक पहले JSCA पर टिकट को लेकर बड़ा सवाल उठाया गया है. हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने टिकट बिक्री और पास वितरण की न्यायिक जांच की मांग की है वहीं मामले में पूर्व CM अर्जुन मुंडा भी खुलेआम सवाल उठाते दिखे हैं.

IND vs SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर JSCA टिकट सवालों के घेरे में आ गया है. झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार और पूर्व केंद्रीय सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने टिकट बिक्री और वितरण में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है.
बड़े पैमाने पर टिकट वितरण में गड़बड़ी- वरिष्ठ अधिवक्ता
बता दें मामले में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि टिकट बिक्री और वितरण में भारी अनियमितता बरती गई हैं इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई जानी चाहिए जिससे जांच साफ हो पाएगा कि गड़बड़ी कहां हुई है, इसके लिए जिम्मेदार कौन है और भविष्य में ऐसी अनियमितता को रोका जा सकेगा.
अधिवक्ता धीरज कुमार ने क्या कहा ?
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच मैच का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि बड़े पैमाने पर टिकट वितरण में गड़बड़ी बरती गई है. स्टेडियम के कुछ कथित पदाधिकारियों के माध्यम से बंदर बांट किया गया गया है इस कारण खेल प्रेमियों में काफी निराशा है.
सोशल मीडिया के माध्यम पता चला है कि रांची के वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री को भी टिकट से वंचित रहना पड़ा. ये दुख और शर्म की बात है. जिस तरीके से ये गड़बड़ियां दिख रही है उसकी उच्चस्तरीय जांच न्यायिक पदाधिकारी और अंकेक्षण पदाधिकारी से कराई जानी चाहिए. जिससे खेल प्रेमियों में जो निराशा है और कहां गड़बड़ी हुई है उसका पता चल सकें. और भविष्य में इसकी पुनरावृति ना हो इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
न ऑनलाइन टिकट मिला… न ऑफलाइन- अर्जुन मुंडा
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस मामले में सवाल उठाए हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर 29 नवंबर को ही पोस्ट साझा किया है उन्होंने कहा कि दर्शकों को न ऑनलाइन टिकट मिला… न ऑफलाइन, जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है.
टिकटों की हुई कालाबाज़ारी !
एक्स पर उन्होंने लिखा है ''रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला जाना है. झारखंड में इस तरह का आयोजन होना गर्व का विषय है, लेकिन इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के साथ अन्याय हुआ है. न तो उन्हें ऑनलाइन टिकट ठीक से उपलब्ध करवाए गए और न ही ऑफलाइन. ऑफलाइन टिकट काउंटर को तय समय से एक दिन पहले ही बंद कर दिया गया, जबकि ऑनलाइन टिकट महज कुछ ही सेकेंड में खत्म हो गए. JSCA ने आखिर किस हिसाब से दर्शकों को टिकट उपलब्ध करवाने का काम किया है? ऐसी स्थिति में लोग निराश हैं. सुनने में यह भी आ रहा है कि टिकटों की कालाबाज़ारी हो रही है और उन्हें वास्तविक कीमत से तीन से चार गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा है यह एक गंभीर मामला है.''
रिपोर्ट- यशवंत कुमार, सत्यव्रत किरण
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हजारीबाग के रौशन का झारखंड अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, मेघालय के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

IPL 2026, KKR vs SRH: मिस्ट्री स्पिनर्स के जाल में उलझा हैदराबाद, नरेन ने 200 विकेट लेकर रचा इतिहास







