डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
गिरिडीह के सरिया और बिरनी प्रखंड के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का डीसी ने निरीक्षण लिया. छात्राओं को प्राप्त सुविधाओं की स्थिति से अवगत हुए और प्रबंधन को कई आवश्यक निर्देश भी दिए.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के हालात का जायजा लेने पहुंचे. डीसी ने सरिया और बिरनी प्रखंड की छात्राओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

शौचालय की सफाई व्यवस्था के साथ पढ़ाई, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी व कंप्यूटर कार्यशाला के हालात से भी रूबरू हुए. उन्होंने शिक्षकों को खास निर्देश दिए कि छात्राओं को मिल रही किसी भी सुविधाओं में लापरवाही न की जाए.
डीसी ने छात्रावास का भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. सफाई आदि से संबंधित चौकसी रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा हमेशा सक्रिय मोड पर ही रहे, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए. अधिकारी द्वारा सुरक्षा पर भी ध्यान देते हुए किसी भी बाहरी को अनावश्यक प्रवेश न करने का निर्देश दिया गया. वहीं छात्राओं ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






