Jharkhand (Giridih): गिरिडीह पुलिस बाइक चोर को दबोचने का प्रयास कर रही थी. इस दौरान अपराधियों तक पहुंचने के क्रम में धनवार पुलिस के हाथ 66 गैस सिलिंडर और 10 बाइक लगी है. शनिवार को एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने पूरे मामले का खुलासा किया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधी धनवार थाना निवासी कन्हैया सिंह महेश यादव के साथ निचली धनवार निवासी उपेंद्र साव और लालबाजार निवासी मोहम्मद इरफान शामिल हैं. चोरी की इस वारदातों में शामिल सभी अपराधी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.
एसडीपीओ ने बताया कि पहले चोरी की बाइक के साथ कन्हैया और महेश यादव को दबोचा गया. दोनों अपराधियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके साथ हार्डवेयर दुकानदार इरफ़ान अली और उपेंद्र साहू भी शामिल हैं. चारों अपराधियों का सिंडिकेट मिलकर धनवार और आसपास के इलाके से बाइक की चोरी करते थे.

जबकि बरामद 60 गैस सिलिंडर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों से चुराए गए थे. इन सरकारी स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों से लगातार चोरी की घटना की सूचना प्राप्त होती आई है. लेकिन उपेंद्र, महेश और कन्हैया की चोरी के सिलिंडर को इरफान अली ही खरीदा करता था.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू / राजकुमार मोदी








