पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, CRPF-CISF की दोहरी सुरक्षा में होगी NEET पुनर्परीक्षा
नीट परीक्षा लीक के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए और कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसे घातक कदम भी उठा लिए. ऐसे में नीट परीक्षा दोबारा से और सुरक्षित ढंग से कराने के लिए सरकार CISF और CRPF की मदद ले रही है.

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को काफी ऊंचे स्तर तक मजबूत करने का फैसला किया है। 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा से पहले सरकार ने निर्देश जारी कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि दो-स्तरीय अर्धसैनिक सुरक्षा घेरा तैनात किया जाए। इस बार की व्यवस्था में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान शामिल रहेंगे, ताकि प्रश्नपत्र और परीक्षा से जुड़ी संवेदनशील सामग्रियों की चौबीसों घंटे सुरक्षा हो सके, और कोई गलती न हो।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों का परिवहन, उनके सुरक्षित भंडारण, फिर परीक्षा केंद्रों तक वितरण, इन सभी चरणों को पूरी तरह सुरक्षित पूरा किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इस बार किसी भी तरह की ढिलाई या पेपर लीक जैसी घटनाओं से पहले ही सबकुछ रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता अपनाई जा रही है।
यह भी बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी, और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नज़र रखी जाएगी। केंद्र सरकार का लक्ष्य ये है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। पिछले कुछ सालों में परीक्षा सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बाद, प्रशासन इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा है, और तैयारी का स्तर ऊँचा रखा गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









