फर्जी सिम और साइबर फ्रॉड का कनेक्शन उजागर, जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता
जामताड़ा पुलिस ने कर्माटांड़ में छापेमारी कर फर्जी सिम सप्लायर समेत पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास मोबाइल, सिम कार्ड और एटीएम बरामद हुए हैं.

Jamtara, Jharkhand: साइबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रत्नूडीह पहाड़िया टोला में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इन पांच साइबर अपराधी में से एक फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाला भी शामिल है.
पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध में लगातार सूचना मिल रही थी. कल सूचना मिली कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में कुछ लोग साइबर अपराध कर रहे हैं. इसके बाद टीम बनाकर दो जगह पर छापेमारी की गई. एक जगह पर चार अपराधी तथा दूसरे जगह पर सिम उपलब्ध कराने वाला एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच मोबाइल फोन 6 सिम कार्ड तीन एटीएम कार्ड तथा अन्य सामान बराबर किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधी मूल रूप से महाराष्ट्र गुजरात तथा पश्चिम बंगाल के लोगों से साइबर ठगी करते थे. उन लोगों को जेल भेजा जा रहा है.
(जामताड़ा से उज्जवल की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

RTO का फर्जी चालान भेज उड़ा डाले लाखों रुपए, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी संदीप मंडल







