Bihar (Buxar): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के तहत आज बक्सर पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के तहत 592 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का सौगात बक्सर जिले को दी है.
सीएम अपने बक्सर समृद्धि यात्रा के दौरान 486 करोड रुपए की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 106 करोड़ रुपए की लागत से पांच योजनाओं का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज बक्सर में चल रही है. मुख्यमंत्री बक्सर आईटीआई मैदान और किला मैदान में समृद्धि यात्रा का तहत पहुंचे हैं.
सीएम नीतीश आईटीआई मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं को रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस दौरान विकास योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी सीएम ने किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया.
समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी आदि कई गणमान्य भी मौजूद रहे.
रिपोर्ट: गिरीश शंकर









