CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, इस आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगर आप CBSE का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

CBSE 10th Result OUT: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगर आप CBSE का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक करना होगा.
सीबीएसई से 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म जैसे cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें, ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को खुद के रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी. आप जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे आपको तुरंत डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगा जिसे आप सेव (Save) या डाउनलोड कर सकते हैं. 
ऐसे चेक करें अपना रिजल्टः CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने के लिए आप रोल नंबर भरकर ऑनलाइन परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं...
स्टेप 1- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद विंडो ओपन होने पर 'Secondary School Examination (Class X) Results 2026' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें. इसे सबमिट करते ही आपके स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
स्टेप 4- स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट को आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंटआउट करा सकते हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









