जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला
जमीन विवाद में दो सहोदर भाइयों के स्वजनों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी की घटना हुई है. इस घटना में एक युवक को कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी.

Mokama (Bihar): बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत साहबेगपुर मोहल्ले में जमीन विवाद में दो सहोदर भाइयों के स्वजनों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी की घटना हुई है. इस घटना में एक युवक को कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी. घटना में चार लोग गंभीर रुप से जख्मी हैं.
मृतक की पहचान अजय यादव के पुत्र राजीव कुमार (32) के रुप में हुई है. घायलों में कृष्णा कुमार, हीरा देवी, विवेक कुमार शामिल हैं. घटना के बाद पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं. घटना के बाद मौके पर भारी तनाव बना हुआ है. घायलों का ईलाज मोकामा ट्रामा सेंटर में करवाया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार अजय यादव अपनी पत्नी और दोनो बेटे के साथ खेत से काम कर घर लौट रहा था, विजय यादव अपने दोनों बेटे के साथ घर के पास ही बैठा हुआ था और उसके पहुंचते ही ईंट पत्थर से हमला कर दिया और कुदाल से मारकर घायल कर दिया, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और मौके पर ही काफी देर तक पड़ा रहा, वहां मौजूद भीड़ में से किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया.
इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर के अनुसार ज्यादा ब्लीडिंग होने से एक युवक राजीव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक पक्ष से तीन लोग घायल हैं.
वहीं, मामले में ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में दो भाई में मारपीट की घटना हुई है. एक भाई के परिजनों ने दूसरे भाई और उसके परिजन पर हमला किया है कुदाल से भी हमला किया गया है. जिससे एक युवक राजीव कुमार की मौत हो गई. यह पूर्व का विवाद बताया जा रहा है लेकिन थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है. आरोपी पक्ष से तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है.
रिपोर्ट- रवि शंकर शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






