राजधानी में झोपड़ी में ही चल रहा था बल्ड संग्रह केंद्र, विभाग ने लगाया जुर्माना
राजधानी रांची में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला डेटा प्रबंधक (DDM) और उनकी निरीक्षण टीम द्वारा दो पैथोलॉजी क्लीनिक एवं कलेक्शन सेंटरों का औपचारिक ऑडिट किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं और नियमों के उल्लंघन सामने आए।

JHARKHAND (RANCHI): राजधानी रांची में स्वास्थ्य सेवाओं की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है । गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला डेटा प्रबंधक (DDM) और उनकी निरीक्षण टीम द्वारा दो पैथोलॉजी क्लीनिक एवं कलेक्शन सेंटरों का औपचारिक ऑडिट किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं और नियमों के उल्लंघन सामने आए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब एक झोपड़ी में बाबा ब्लड कलेक्शन नाम से एक केंद्र चलाए जा रहा था जिसके पास ना तो कोई लाइसेंस था और ना ही जांच करने के लिए कोई उपकरण। सिर्फ एक झोपड़ी आए बड़ा सा बोर्ड। अब ना जाने कितने लोगों को इस कलेक्शन सेंटर ने ठगा होगा । लेकिन जब विभागीय टीम वहां पहुंची तब असफरा तफरी मच गई ।
जांच में सबसे प्रमुख उल्लंघन क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट (CEA) के तहत आवश्यक लाइसेंस नहीं मिलना था ।इसके अलावा, बायो-मेडिकल वेस्ट के निपटान में भी भारी लापरवाही सामने आई। टीम ने पाया कि इन कलेक्शन सेंटरों के आसपास खुले स्थानों में खतरनाक चिकित्सा कचरे का असुरक्षित तरीके से फेंका जा रहा था, जो न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।
जांच के बाद विभाग ने केंद्र पर 70 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है और 15 दिन के भीतर इसको जमा करने की समय सीमा निर्धारित है वरना यह जुर्माना बढ़ के 2 लाख तक जाएगा । इन गंभीर अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित संस्थानों के खिलाफ क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट, 2010 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर-अनुपालन पाया जाता है, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबनी में JDU नेता, मुखिया, सरपंच सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

चंदवा के सिंधु की पुलिस की बर्बरता के कारण चली गई थी जान, परिजन अब भी हैं न्याय की आस में







