AAP पर BJP की सेंधमारी ! उड़ा लिए 7 राज्यसभा सांसद, संजय सिंह ने कहा- मोदी-शाह ने खेली घटिया राजनीति
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है कि ईडी और सीबीआई के डर से आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों को बीजेपी ने तोड़ लिया है.

New Delhi: AAP (आम आदमी पार्टी) के संसदीय दल में एक बड़ी फूट आने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमे उन्होंने सनसनीखेज दावा किया है. पीसी में संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन लोटस के माध्यम से आप के 7 राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी की ओर खींच लिया है. संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर घिनौनी राजनीति करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार को अस्थिर करने, उनके कामों को बाधित करने और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर AAP पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने इसे पंजाब की पीठ पर छुरा घोंपने जैसा बताया.
PC में संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑपेशन लोटस, घटिया राजनीतिक खेल और पंजाब सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को बीजेपी ने रोकने तोड़ने और उनके कामों को बाधित करने का काम किया है पंजाब की जनता को धोखा देने का काम किया है. आज आम आदमी पार्टी के 7 सांसद को तोड़कर बीजेपी में शामिल किया गया.
संजय सिंह ने कहा कि इन सातों सांसदों को पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए. क्योंकि ये 7 नाम पंजाब की जनता के साथ गद्दारी करने वाले है. उन्होंने आगे कहा कि राघव चड्डा को पार्टी ने विधायक बनाया, सांसद बनाया, प्यार दिया और राज्यसभा में पहुंचाया. और अब वह बीजेपी में पहुंच गया. संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा पहुंचने का मौके मिला, उन्हें बड़ी-बड़ी जिम्मेवारियां सौंपी गई. राजेंद्र गुप्ता अगर आप उनका इतिहास उठा कर देखें, तो पार्टी ने उन्हें कहां से कहां से राज्यसभा पहुंचाया. इसके साथ ही विक्रमजीत साहनी, अशोक मित्तल, श्वाती मालीवाल इन सभी को आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता ने देश की संसद में पहुंचाने का काम किया, हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने प्यार आशीर्वाद दिया.
लेकिन इन लोगों ने पंजाब की जनता के पीठ पर पीछे छुरा मारने का काम किया. पंजाब के साथ गद्दारी करने काम किया है. धोखा देने का काम किया है और पंजाब की सरकार के कामों को रोकने और बाधित करने का काम किया. इन्हें पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. अमित शाह और मोदी पर प्रहार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इन्होंने 'घिनौना खेल' जो आप पार्टी और पंजाब की जनता के साथ खेला है और सरकार के कामों को बाधित करने का काम किया है पंजाब की जनता इन्हें भी कभी माफ नहीं करेगी.
संजय सिंह ने कहा कि आज मन बहुत दुखित और व्यथित है इस बात के लिए कि पंजाब में एक अच्छी सरकार चल रही है लेकिन उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोटल खेला जा रहा है. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है उनको अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है हाल ही में कुछ दिन पहले ही अशोक मित्तल के यहां छापा पड़ा था चीजें अपने आप में जुड़ती है. उनके यहां ईडी का छापा पड़ा और तोड़ लिया. बीजेपी द्वारा भय दिखाकर, प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है. संजय सिंह ने फिर से कहा कि पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का CM हेमंत सोरेन ने किया स्थल- निरीक्षण

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का मामला एक बार फिर लोक भवन में लटका ! राज्यपाल ने दूसरी बार लौटाई फाइल







