झारखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

रांची | भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे देश के साथ झारखंड में भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर तिथिवार रूपरेखा तैयार कर सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा “पार्टी विद डिफरेंस” है, जो राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति के सिद्धांत पर चलती है। जनसंघ के रूप में शुरू हुआ संगठन आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और समर्पण से एक विशाल स्वरूप ले चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी देश के विकास और वैश्विक पहचान को मजबूत करने में लगी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 5 अप्रैल को बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और सजावट की जाएगी। महिला मोर्चा द्वारा कार्यालयों के मुख्य द्वार पर फूल और रंगोली से सजावट के निर्देश भी दिए गए हैं।

6 और 7 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने घरों और सभी बूथों पर पार्टी का नया ध्वज फहराएंगे। जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन कर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी की विकास यात्रा पर वक्ताओं द्वारा संबोधन होगा।
इसके साथ ही मंडल के अंतर्गत आने वाले चौक-चौराहों और बाजारों में बड़े झंडे लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।
आदित्य साहू ने बताया कि 8 और 9 अप्रैल को जिला मुख्यालयों में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी सफलता, सेवा भाव, अंत्योदय और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।
वहीं 10 से 12 अप्रैल के बीच “गांव/बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों और बस्तियों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, स्वच्छता अभियान चलाएंगे, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों का सम्मान करेंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा एक्शन, राज्यसभा में छीन लिया ये पद, बोलने के अधिकार पर भी पाबंदी

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






