असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया 'संकल्प पत्र', UCC, 2 लाख नौकरी का वादा
असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है. असम के गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया सहित पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज, मंगलवार (31 मार्च 2026) को गुवाहाटी में BJP ने अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया. गुवाहाटी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम चुनाव 2026 के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. असम चुनाव के लिए जारी अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, विकास और जनकल्याण योजना, असमिया पहचान, मूल निवासी की सुरक्षा से जुड़े अपने कई प्रमुख वादों का जिक्र किया है.
बता दें, चुनावी घोषणा पत्र को बीजेपी संकल्प पत्र कहती है. चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के दौरान समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ सर्बानंद सोनोवाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य उपस्थित रहें. संकल्प पत्र में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने UCC (समान नागरिक संहिता) और दो लाख नौकरियों का वादा भी किया है.
मौके पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में हम UCC यानी समान नागरिक संहिता लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और ST क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा, लव जिहाद के खिलाफ हम सख्त कदम उठाएंगे. राज्य को बाढ़-मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे इसके लिए पहले दो वर्षों मं 18000 करोड़ खर्च करेंगे. और अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे. आगे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी इच्छा एक जिला, एक विश्वविद्यालय, एक मेडिकल कॉलेज और एक इंजीनियर कॉलेज बनाने की है.
पुराने और नए असम में अंतर- निर्मला सीतारमण
वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि असम की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में पिछले 10 सालों में GDP (सकल घरेलू उत्पाद) में 3 गुना वृद्धि हुई है जबकि 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 1.03 लाख से बढ़कर 2024-25 में 1.59 लाख रुपये हो हुई है. यह संकल्प पत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है. केंद्रीय वित्त मंत्री के नजरिए से जब असम की तरफ देखती हूं. तो पिछले 10 सालों में राज्य में ऐसे बदलाव आए हैं, जो कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी पूरा नहीं किया. 2015-16 में असम की राज्य GDP 2.24 लाख करोड़ रुपये थी; 2025-26 में यह बढ़कर 7.41 लाख करोड़ रुपये हो गई है. एक दशक में यह 3.3 गुना की बढ़ोतरी है. आज असम राज्यों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. प्रति व्यक्ति आय 2020-21 में 1.03 लाख रुपये से बढ़कर 2024-25 में 1.59 लाख रुपये हो गई है.'
4 मई को आएंगे असम विधानसभा चुनाव के नतीजे
असम चुनाव में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में सभी 126 सीटों पर मतदान होगा. जबकि चुनाव के बाद 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 126 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में असम की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा टक्कर देखने को मिलेगा. इस बार असम के चुनावी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं ऐसे में इस बार असम का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार फिर से तीसरी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश में जुटी है. जबकि कांग्रेस भी बीजेपी को सत्ता से हटाकर दोबारा राज्य की कमान लेने की कोशिश में है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का 2 अप्रैल को राष्ट्र को संबोधन, क्या होगी उनकी घोषणाएं?






