Bihar: बेटे की चाह में दो गोतनियों की पिटाई, महिलाएं ससुराल पक्ष पर लगा रहीं प्रताड़ना का आरोप
बेटे को जन्म न देने कारण बेटियों को तुच्छ समझने वाले दो महिलाओं के ससुराल वालों की नीचता देखने को मिली है. जहानाबाद के एक ही घर की दो बहुओं ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है.

Bihar (Jehanabad): जहानाबाद जिले से एक संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां बेटा नहीं होने के कारण दो महिलाओं के साथ उनके ही ससुराल वालों द्वारा मारपीट की गई. दोनों घायल महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, पखनपुरा निवासी रीता कुमारी और रीमा कुमारी, जो आपस में गोतनियां हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके पति, देवर और सास-ससुर द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जाता है. महिलाओं का कहना है कि उनके ससुराल वाले बेटा न होने को लेकर नाराज रहते हैं और इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई. रीमा कुमारी के पति का नाम सुनिल कुमार, वहीं रीता कुमारी के पति का नाम संतोष कुमार निराला बताया जा रहा है. दोनों पेशे से किसानी करते हैं.
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि दोनों की एक-एक बेटी हैं. इसके बावजूद परिवार के लोग उन पर बेटे के लिए दबाव बनाए रहते हैं. रीमा कुमारी ने आरोप लगाया कि जब वह दोबारा गर्भवती हुईं, तब भी उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
इस घटना में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को सूचना दे दी है. प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पहले दोनों महिलाओं का समुचित इलाज कराया जाएगा, उसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना समाज में व्याप्त संकीर्ण मानसिकता को उजागर करती है, जहां आज भी बेटा-बेटी में भेदभाव देखने को मिलता है, जबकि सरकार द्वारा बेटियों के सशक्तिकरण और समान अधिकार के लिए लगातार अभियान चलाए जाते रहे हैं.
रिपोर्ट: बरुण कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bihar Breaking: मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब माफिया, जहरीली शराब कांड मामले में बड़ी कार्रवाई

गिरिडीह के एक पति-पत्नी को पाया गया 10 साल पुराने हत्याकांड मामले में दोषी, 7 वर्ष कटेगी जेल में जिंदगी






