बिहार को मिली नई रेल सौगात, दरभंगा-जयपुर के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
बिहार से राजस्थान जाने वालों के लिए आसान हुआ सफर, कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

बिहार और राजस्थान के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दरभंगा और खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस ट्रेन का उद्घाटन रविवार को विशेष स्पेशल ट्रेन के साथ किया जाएगा, जबकि नियमित संचालन 22 जून से खातीपुरा और 23 जून से दरभंगा से शुरू होगा।
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई है। गाड़ी संख्या 19725/26 सप्ताह में छह दिन चलेगी। खातीपुरा से यह ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी, जबकि दरभंगा से रविवार को इसका संचालन नहीं होगा।
यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें स्लीपर, सामान्य श्रेणी, पेंट्रीकार और लगेज कोच शामिल हैं। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
रास्ते में यह ट्रेन दौसा, भरतपुर, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे बिहार के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे का मानना है कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से बिहार और राजस्थान के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और दोनों राज्यों के बीच रेल संपर्क पहले से अधिक मजबूत होगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

घरवालों ने लड़के से बात करने को लेकर डांटा, तो टावर पर चढ़ गई लड़की, दोपहर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Re-NEET को लेकर मोतिहारी प्रशासन अलर्ट, SDM-SDPO ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण







