जिला प्रशासन की ओर से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, सुरक्षा मानकों पर रहेगी कड़ी नज़र
स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग, ड्राइवरों की लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में नहीं बैठाया जाएगा।

Ranchi/jharkhand: स्कूल के ड्राइवर की लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी हाल में क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में नहीं बैठाया जाएगा। रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों और ट्रांसपोर्टरों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, डीटीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी जोर दिया गया।
प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से सुरक्षा मानकों की समीक्षा करें और अभिभावकों को भी जागरूक करें। बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है खास कर छात्राओं की।
बैठक में मौजूद स्कूल प्रबंधक और ट्रांसपोर्टर को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द सभी गाड़ियों की दस्तावेज ठीक करवा लें। एक सप्ताह के बाद मामले में कारवाई शुरू की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में अमन साहू गैंग का खूंखार गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे ! लेवी वसूलते पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

सिमडेगा की बेटी शिवांगी ने बढ़ाया जिले का मान, JAC बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर







