Jharkhand (Pakur): यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे मिनिस्ट्री ने पाकुड़ स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है. यह निर्णय प्रयोगात्मक आधार पर लिया गया है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा.

जारी आदेश के अनुसार, 12041/12042 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और 22611/22612 एमजीआर सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस अब पाकुड़ स्टेशन पर रुकेंगी. इससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधे बड़े शहरों तक बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
यह फैसला इलाके के यात्रियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे यात्रा अब और आसान व सुविधाजनक होगी.
रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल









