Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. माले नेता विनय संथालिया की जीत के बाद धनवार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि चुनावी मैदान में भाजपा से तीन उम्मीदवार हैं. जिसमें भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, रॉबिन साहू और पवन साहू शामिल हैं.
माले नेता विनय संथालिया 3100 वोट प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने रॉबिन साहू को पराजित किया. इस दौरान डीसी रामनिवास यादव और पर्यवेक्षक सुनील प्रजापति ने जीत का प्रमाण पत्र माले नेता विनय संथालिया को प्रदान किया। प्रमाण पत्र देने के बाद डीसी ने विनय को जीत की शुभकामनाएं दीं.
इधर प्रमाण पत्र लेने के बाद विनय संथालिया ने कहा कि ये जीत लूट के खिलाफ है. धनवार में लगातार सरकार की छत्रछाया में योजनाओं में लूट चलती रहती है. लिहाजा, धनवार की जनता ने अपने अधिकार की रक्षा के लिए माले को मौका दिया है. उन्होंने कहा- अब प्रयास रहेगा कि धनवार में योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू








