चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग के इचाहर जंगल से 54 लाख का डोडा और पोस्ता दाना जब्त, एक गिरफ्तार
चतरा में पुलिस ने नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही करीब 54 लाख रुपए की कीमत का डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): नशा के कारोबारियों के खिलाफ झारखंड में पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इस बीच इधर, चतरा में पुलिस ने एक बार फिर अफीम और डोडा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.
मामला लावालौंग थाना इलाके के इचाहर वन क्षेत्र का है जहां पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए एक तस्कर को दबोचा है इसके साथ ही पुलिस ने करीब 54 लाख रुपए की कीमत का डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है. दरअसल, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी की इचाहर थाना क्षेत्र में नशा के कारोबार को धड़ल्ले से चला रहे हैं.
इस सूचना के बाद एसपी के निरेदश पर समिरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभय भाउसाहब के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने इचाहर के जगंलों में दबिश दी. इस दौरान पुलिस को देखकर निगरानी कर रहे 3 तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागन मे में सफल रहें. हालांकि पुलिस ने 1 तस्कर को मौके से धर-दबोचा.
गिरफ्तार तस्कर की पहचान कैलाश गंझू के रुप में हुई है. वहीं पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अलग-अलग ठिकानों से 361.52 किलो डोडा, 25.290 किलो पोस्ता दाना और इनका मिश्रण जब्त किया. लावालौंग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा ! खदेड़कर पकड़ी स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार, 81 कार्टन नेपाली-विदेशी शराब बरामद

दिल्ली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मिलेगा 'पद्म भूषण'







