बीच सड़क खराब हुई बाबूलाल मरांडी की स्कॉर्ट गाड़ी, एक घंटे तक रुका काफिला
ईटखोरी मोड़ हाईवे पर बारिश के बीच तकनीकी खराबी से थमा पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ranchi :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को चौपारण (हजारीबाग) से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान ईटखोरी मोड़ हाईवे पर उनके काफिले की स्कॉर्ट में चल रही जिप्सी अचानक खराब हो गई, जिससे पूरा काफिला बीच सड़क पर रुक गया।
घटना के समय बारिश हो रही थी। अचानक काफिला रुकने से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और वाहन को दुरुस्त करने की कोशिश शुरू की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पूर्व मुख्यमंत्री को करीब एक घंटे तक वहीं इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल जिप्सी वाहन वर्ष 2012 मॉडल के हैं और काफी पुराने हो चुके हैं। बुलेटप्रूफ गाड़ी भी लंबे समय से उपयोग में है। सूत्रों का कहना है कि यात्रा के दौरान अक्सर किसी न किसी वाहन में तकनीकी दिक्कत सामने आती रहती है।
गाड़ी ठीक होने के बाद काफिला रांची के लिए रवाना हुआ। घटना के बाद वीआईपी सुरक्षा और वाहनों की मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल







