Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में BJP खिला पाएगी कमल या ममता की होगी फिर से वापसी ? मतगणना जारी
देशभर की नजर पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर बनी हुई है. TMC और BJP कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इस बार राज्य में हुए रिकॉर्ड तोड़ मतदान ने सूबे में सियासी दलों की धड़कनें और तेज कर दी है.

West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं. चुनाव में TMC-BJP के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है, रिकॉर्ड तोड़ मतदान ने इस बार राज्य की राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज कर दी है. मतदान की मतगणना शुरू हो गई हैं इसके साथ ही सियासी दलों की धड़कनें भी तेज हो गई.
ममता ने वापसी करते हुए शुभेंदु पर बढ़त बनाई
भवानीपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदू अधिकारी से ममता बनर्जी पीछे चल रही थी लेकिन अब वापसी करते हुए ममता ने शुभेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ दिया है. शुरुआती रुझानों पर बात करते हुए, शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में है उन्होंने पार्टी के लिए '135 से ज़्यादा' सीटों का अनुमान लगाया. और कहा कि BJP के पक्ष में हिंदू वोटर्स मज़बूती से एकजुट हुए हैं.
बंगाल चुनाव के रुझानों पर क्या बोली BJP?
पश्चिम बंगाल चुनाव में मतों की गितनी जारी है. इस बीच BJP राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 'हम लोग बढ़त बनाए हुए हैं. बंगाल में BJP की सरकार बनने जा रही है. पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा. यह BJP कार्यकर्ताओं के धैर्य और समर्पण का परिणाम है. मुख्यमंत्री कौन होगा यह टॉप लीडरशिप तय करेगा. सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी हार जाएगी. TMC सरकार ने जनता पर केवल अत्याचार किया.'
चर्चित सीट भवानीपुर में बीजेपी और टीएमसी से दोनों बड़े नेता ममता बनाम शिवेंदु में छिड़ी जंग का परिणाम आना है. वहीं कांग्रेस ने भी भवानीपुर में प्रदीप प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है.
सतर्क रहें, निगरानी रखें- ममता बनर्जी
वोटों की गिनती शुरू होने से पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- ''सतर्क रहें, नज़र बनाए रखें, रात भर जागते रहें, शिकायतें दर्ज करें...मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है (लोड-शेडिंग की जा रही है). हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णानगर से लेकर बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां चरणों में बिजली काटी जा रही है, CCTV बंद किए जा रहे हैं, और स्ट्रॉन्ग रूम में गाड़ियां आ-जा रही हैं.
मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं: जिस तरह मैं हर चीज़ पर नज़र रखने के लिए पूरी रात जाग रहा हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की रखवाली करें. अगर कोई कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें, और CCTV फुटेज की मांग करें. यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है.''
रुझानों में TMC और BJP के बीच कांटे की टक्कर
बंगाल में जो रुझान सामने आ रही है उसमें उतार-चढ़ाव का मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी 85 सीटों पर आगे चलती दिख रही है वहीं TMC 72 सीटों पर बढ़त बनाते हुए दिख रही है. जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे दिख रही है. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस बीजेपी से 65 सीटों पर आगे चलती दिखी थी जबकि बीजेपी 51 सीटों पर बढ़त बनाए दिखी.
ममता के भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी को बढ़त
नदिया के नवद्वीप और कृष्णानगर विधानसभा सीटे में बीजेपी पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रही है, शमशेरगंज में TMC) आगे है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर शुरुआती बढ़त बनाई है.
शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में BJP से TMC आगे चलती दिखी. TMC 48 जबकि BJP 38 पर चलती दिखी.
दो चरणों में 293 सीटों पर हुए हैं मतदान
बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटें है इन सभी सीटों पर दो चरणों में मतदान हुए हैं पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले गए थे.
अपडेट जारी है....
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam Assembly Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझानों में Hemant Soren की JMM इस सीट से चल रही आगे

Election Results 2026: पश्चिम बंगाल-असम से केरल तक के नतीजे आते ही साफ होगा...किसे मिला सरकार चलाने का जनादेश







