Assam Election: सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया JMM उम्मीदवारों की जीत का दावा, कहा- "BJP ने बना दी है आदिवासियों की जिंदगी दयनीय"
JMM के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने असम में 10 से 12 सीट जीतने का दावा किया है. भाजपा पर धावा बोलते हुए कहा कि BJP ने यहां के आदिवासियों की जिंदगी दयनीय बना दी है.

Assam Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज असम के डिब्रूगढ़ के झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायकों का जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जिन मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा असम में लड़ाई लड़ रहा है, वह यहां के आदिवासियों की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि आज तक यहां के आदिवासियों के लिए यहां की पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया. हमारे पार्टी प्रमुख हेमंत सोरेन ने वादा किया है कि अगर उनके 10 विधायक भी जीतते हैं, तो यहां के चाय बागान के मजदूरों की मजदूरी 500 रुपए कर दी जाएगी.
कहा कि यहां के आदिवासियों का जीवन दयनीय है. बीजेपी पर सवाल करते हुए कहा कि क्या 9000 देकर वोट खरीदा जा सकता है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के अलग होकर लड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजनीति में राजनीतिक पार्टियों को स्वतंत्र होकर चुनाव लड़ने का अधिकार है. जहां तक झारखंड की बात है तो झारखंड में महागठबंधन धर्म हम निभाते आए हैं और आगे भी निभाएंगे.
रिपोर्ट: नवीन
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मधुबन में बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान संपन्न, राज्य के कई बड़े दिग्गज नेता हुए शामिल

देवघर ओवरब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में पहलगाम पर बोले निशिकांत दुबे: "स्थिति पहले से भी बेहतर, किसी भी आतंकवादी में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं"







