Assam Election Result: असम में खाता तक नहीं खोल पाई हेमंत की JMM, BJP प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर
हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव में 21 जगहों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे. जिसमें फिलहाल गोसाईगांव में जेएमएम दूसरे नंबर पर बनी हुई है. हालांकि अभी मतगणना के अंतिम पायदान आने तक जीत रहे प्रत्याशियों के नाम का इंतजार करना होगा.

Assam Election Result: झारखंड मुक्ति मोर्चा असम विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने निकली थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने 21 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था. जेएमएम ने जय भारत पार्टी के साथ मिलकर एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था जनता को अपनी मंशा से अवगत कराने में, लेकिन एक भी सीट पर कब्जा करने में सफल नहीं हो पाई. जहां मजबत में जेएमएम प्रत्याशी प्रीति रेखा बारला दूसरे नंबर पर बरकरार रहने के बाद भी आगे नहीं निकल सकी. वहीं ताजा रुझानों के अनुसार गोसाईगांव में भी जेएमएम के फेड्रिक्सन हांसदा भी दूसरे नंबर पर काबिज हैं. हालांकि उनके आगे निकल पाने की संभावा कितनी है वह अगले कुछ राउंड की मतगणना के बाद पता लग जाएगा.
ताजा रुझानों और चुनावी आंकड़ों के अनुसार, गोसाईगांव विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी फेड्रिक्सन हांसदा फिलहाल काफी पीछे चल रहे हैं.
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गोसाईगांव सीट पर बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के मजेंद्र नरजरी लगभग 45,517 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी AIUDF और कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, जबकि JMM प्रत्याशी को अब तक की गिनती में मुख्य मुकाबले से बाहर देखा जा रहा है. पिछले आंकड़ों के आधार पर, यहां हार-जीत का अंतर लगभग 6,039 से 10,000 वोटों के बीच बना हुआ है.
खबर लगातार अपडेट की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

असम में प्रचंड जीत की तरफ हिमंता बिस्वा सरमा ! जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष पीछे

Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में BJP खिला पाएगी कमल या ममता की होगी फिर से वापसी ? मतगणना जारी







