Bihar Breaking: दुलारचंद हत्याकांड में मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को जमानत मिल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार या शनिवार को वे जेल से बाहर आ सकते हैं. मामले में अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है.
बता दें, इससे पहले निचली अदालत ने दुलारचंद हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद अनंत सिंह ने पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए जमानत की गुहार लगाई थी.
चुनाव के दौरान हुई थी हत्या
आपको बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्तूबर 2025 को प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मोकामा टाल में हत्या कर दी गई थी. इस घटना में आरोपों के बाद पुलिस ने बहुबली अनंत सिंह को मामले में मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं न्यायिक हिरासत में रहते हुए अनंत सिंह ने मामले में राहत पाने के लिए निचली अदालत से जमानत की मांग की थी लेकिन निचली अदालत ने उनकी मांग ठुकरा दी थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट का रुख किया. और मामले में जमानत की गुहार लगाई.
बता दें, बिहार चुनाव में दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष का समर्थन कर रहे थे. बताया जाता है दुलारचंद यादव का अनंत सिंह से करीब 2 दशकों से पुराना व्यक्तिगत वैमनस्य रहा है. वे 1990 के दशक के कुख्यात अपराधी रहे थे. और उनके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज थे.
रिपोर्ट- रवि शंकर









