भीषण गर्मी के बीच झारखंड में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना !
राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन इस बीच राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है,राज्य के कई हिस्सों में आगामी 30 अप्रैल तक तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच लोगों को लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी की तपिश के बाद अब राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग केंद्र, रांची ने 25 अप्रैल यानी कि आज से आगामी 30 अप्रैल तक राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, मेघ गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है.
रांची सहित राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन अब मौसम के बदलाव से लोगों को राहत मिलती हुई नजर आएगी. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के मौसम का बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश होगी. इसे लेकर विभाग की तरफ से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव का अपडेट जारी करते हुए बताया है राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, मेघ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है इस दौरान कई हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं विभाग ने बताया है आज, 25 अप्रैल (शनिवार) को उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर, संताल और कोल्हान में ठनका गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
जबकि 26 से 28 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए संताल और मध्य हिस्से में तेज हवाओं के बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 29 और 30 अप्रैल को भी राज्य के कई हिस्सों में मेघ गरज, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. बात अगर राजधानी रांची और आसपास के इलाकों की करें, तो यहां अगले 5 दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी में बढ़ोतरी के अनुमान हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नगर विकास मंत्री के विस क्षेत्र में गिरिडीह नगर निगम का दावा ! 305 चापानलों का दो महीने में हुआ मरम्मत

गढ़वा में विधायक पर मानहानि और धमकी का आरोप, FIR दर्ज कराने के लिए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिया आवेदन







