आंधी-तूफान के साथ झारखंड के इन 14 जिलों में आज भी होगी बारिश ! येलो अलर्ट जारी
राज्य के कई जिलों में कल यानी 8 अप्रैल को तेज हवा, मेघ गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. इससे किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तो कहीं पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरकर पसर गया है.

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते दिन 8 अप्रैल (बुधवार) को भी कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है. राज्य के कई जिलों में कल यानी 8 अप्रैल को तेज हवा, मेघ गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. इससे किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तो कहीं पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरकर पसर गया है. जिसके कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हुआ.
झारखंड मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में मौसम का मिजाज आज गुरुवार यानी 9 अप्रैल 2026 को भी बदला-बदला सा रहेगा. विभाग ने आज राज्य के करीब 14 जिलों में तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, बताया है कि इन जिलों हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश के साथ हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस बीच वज्रपात की आशंका जताते हुए विभाग ने इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में होगी बारिश
राज्य के जिन जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. उनमें रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिला शामिल हैं. पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला शामिल हैं मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. इसके बाद आने वाले 3 दिनों तक राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होता नजर नहीं आएगा.
12 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी
बारिश की वजह से लोगों को इस वक्त गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर देगा. जिससे लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान नजर आएंगे. बता दें विभाग के मुताबिक, आगामी 12 अप्रैल से गर्मी बढ़ेगी. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव

गोड्डा में जमीन विवाद बना काल ! खंभे से बांधकर युवक की लाठी और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या






