कैबिनेट के बाद BJP के सभी मंत्री CM आवास पर क्यों बुलाए गए? बंद कमरे की बैठक से बढ़ी हलचल
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया। सिर्फ भाजपा मंत्रियों की मौजूदगी वाली इस बैठक के एजेंडे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


पटना: बिहार कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद और कई अहम एजेंडों पर मुहर लगाने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों को अपने आवास पर बैठक के लिए बुला लिया. मुख्यमंत्री आवास पर ये बैठक चल रही है. इसे लेकर अब राजनीति के गलियारों में चर्चायें तेज हो गई है. कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने अचानक अपने आवास पर बैठक बुला ली और अब बंद कमरे में बातचीत चल रही है.
सिर्फ BJP कोटे के मंत्री क्यों बुलाए गए?
इस मीटिंग की खास बात ये है की इसमें किसी भी अन्य पार्टी के लोग शामिल नहीं है, इसी बात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है. इस बैंड कमरे में कोन से एजेंडे सेट हो रहे होने और क्या प्लानिंग हो रही होगी इसके सिर्फ़ कयास ही लगाये जा सकते है, क्युकी अभी तक कमरे के भीतर कि कोई भी खबर लिखने तक सामने नहीं आई है.
आखिर किस मुद्दे पर हो रही है चर्चा?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि बैठक में सरकार के कामकाज, संगठन से जुड़े मामलों या आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति पर बातचीत हो सकती है। चुनावी तैयारियों से जुड़े किसी मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
हालांकि, इन चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बैठक जारी है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री और भाजपा के मंत्रियों की इस बैठक के बाद क्या जानकारी सामने आती है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार कैबिनेट में 10 फैसलों पर लगी मुहर, B.Ed. कॉलेज और जमीन को लेकर बड़ा बदलाव

किंजर में नवविवाहिता का शव मिलने से हड़कंप, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप







